झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): गौड़ ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा देरवाला एवं महामंत्री शिवचरण पुरोहित के निर्देशानुसार उदयपुरवाटी तहसील के अध्यक्ष बृजलाल शर्मा द्वारा अपनी तहसील कार्यकारिणी का गठन कर निम्नानुसार पदाधिकारियों की घोषणा की गई। निर्मल कुमार शर्मा कोट, सुरेश कुमार शर्मा बगोली, अनंत कुमार शर्मा छापोली, दिनेश शर्मा उदयपुरवाटी और महावीर प्रसाद शर्मा उदयपुरवाटी को संरक्षक, अंतेश शर्मा पचलंगी तथा नटवर लाल शर्मा बगोली को उपाध्यक्ष, गोपाल शर्मा चला को कोषाध्यक्ष, दिनेश शर्मा मंडावरा को सचिव तथा एडवोकेट कृष्णकांत शर्मा को सह सचिव एवं विधि सलाहकार तथा नवनीत शर्मा जहाज, पवन शर्मा, कमल शर्मा गिरावड़ी, मुकेश शर्मा, बंटी शर्मा बागोड़ा, पूर्ण शर्मा छापोली तथा शंभू शर्मा जरासर उदयपुरवाटी को सदस्य बनाया गया है। अध्यक्ष बृजलाल शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विप्र समाज की जनगणना का कार्य शीघ्र संपन्न करने का अनुरोध किया है।
3/related/default