ब्राह्मण युवा शक्ति ने खैरथल जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति को दिया समर्थन

AYUSH ANTIMA
By -
0

खैरथल (अमित शर्मा): जिले का मुख्यालय खैरथल में ही बनाए रखने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को अब ब्राह्मण युवा शक्ति, खैरथल का भी मजबूत समर्थन मिल गया है। रविवार को संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ब्राह्मण समाज के विप्र बंधुओं ने एकजुट होकर खैरथल जिला मुख्यालय बचाओ संघर्ष समिति के आंदोलन में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि खैरथल की ऐतिहासिक और भौगोलिक पहचान को बनाए रखना आवश्यक है, इसलिए जब तक जिला मुख्यालय खैरथल में रखने की घोषणा नहीं होती, आंदोलन को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
ब्राह्मण युवा शक्ति ने सभी नागरिकों से भी अपील की कि वे आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग करें और खैरथल की पहचान बचाने के इस संघर्ष में एकजुट होकर साथ दें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!