सार्वजनिक समस्याओं को लेकर विप्र कल्याण समिति खैरथल ने सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


खैरथल: विप्र कल्याण समिति जिला खैरथल के पदाधिकारियों ने नई अनाज मंडी पार्क में चल रहे शहरी सेवा शिविर में नगर परिषद सहायक अभियंता भूपेंद्र गुर्जर को मातोर रोड़ के वार्ड 18 और 19 की सार्वजनिक समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि मातोर रोड़ यूको बैंक के पास खुले नाले को फेरो कवर से ढकने, सड़क पर गति अवरोधक लगाने, नए कचरा पात्र लगाने, खुले में पड़े कचरे की सफाई, स्ट्रीट लाइट रिपेयर, आवारा जानवरों को पकड़ने, टूटी सड़को की रिपेयरिंग संबंधित समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। इस दौरान अध्यक्ष संदीप मिश्रा, संरक्षक रविन्द्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, मंत्री गौरव कौशिक रसियावास वाले, मिडिया प्रभारी अमित शर्मा, गौपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!