निवाई (लालचंद सैनी): एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देशानुसार कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने मुकेश मीणा सुनारा को निवाई ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है, जिससे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान पूर्व एनएसयूआई के अध्यक्ष बाबूलाल मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अहिंसा सर्किल पर आतिशबाजी कर एवं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा का आभार व्यक्त किया।
मुकेश सुनारा बने एनएसयूआई निवाई के ब्लॉक अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
By -
September 15, 2025
0
Tags: