बीकानेर जिले की 69वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीकोलायत/बीकानेर (राहुल सेवग): श्रीकोलायत स्थित बिश्नोई धर्मशाला खेल मैदान में शनिवार को 69वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। जय महावीर पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय के तत्वावधान में आयोजित इस चार दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कैलाश बड़गुर्जर ने किया।
प्रतियोगिता में जिलेभर की 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह माहौल को रोमांचक बना रहा है। आयोजन प्रभारी खींयाराम सेन ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाए। यह मंच बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर कैलाश बड़गुर्जर ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हैं बल्कि खेलों के प्रति बेटियों की भागीदारी को भी मजबूत बनाते हैं। कोलायत के लिए गौरव की बात है कि जिले की ऐतिहासिक 69वीं कबड्डी प्रतियोगिता की मेजबानी यहां हो रही है। 17 सितम्बर को प्रतियोगिता का समापन होगा और विजेता टीम का ऐलान किया जाएगा। अगले चार दिनों तक श्रीकोलायत खेल भावना और कबड्डी के जोश से सराबोर रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!