भाजपा युवा नेता राजेश दहिया के प्रयासों से 3.60 करोड़ रुपए की स्वीकृति

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे राजेश दहिया के निरंतर प्रयासों से पिलानी विधानसभा क्षेत्र में राजकीय विद्यालयों में शिक्षा को सशक्त करने के क्रम में नई लैब के निर्माण हेतु 3 करोड़ 60 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। दहिया ने बताया कि उक्त स्वीकृतियो में राजकीय विद्यालयों में नई लैब की घोषणा की गई है। जिनमे अडूकिया राउमावि चिड़ावा-फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी लेब 67.50 लाख रुपए, मगारावि ओजटू-फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी लेब 67.50 लाख रुपए, शहीद मनीराम राउमावि लांबा-केमेस्ट्री लेब 22.50 लाख रुपए, राउमावि खुडानियां-फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी लेब 67.50 लाख रुपए, राउमावि भगिना-केमेस्ट्री, बायोलॉजी लेब 45 लाख रुपये, राउमावि जखोड़ा-बायोलॉजी लेब 22.50 लाख रुपए, राउमावि छापड़ा-फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी लेब 67.50 लाख रुपए। भाजपा नेता राजेश दहिया ने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का हृदय से आभार व्यक्त किया है। 
यह बजट स्वीकृति पिलानी क्षेत्र में विद्यालयों को ओर अधिक सुदृढ़ करेगी एवं विद्यार्थियो को बेहतर सुविधाओं से युक्त शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!