निवाई (लालचंद सैनी): ग्राम पंचायत हनौतिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिन्दी दिवस पर प्रधानाचार्या सुमन शर्मा के सानिध्य में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या सुमन शर्मा ने बताया कि विद्यालय में हिन्दी दिवस को लेकर छात्र-छात्राओं द्वारा बालसभा, हिन्दी भाषा पर विद्यार्थियों व शिक्षकों के मध्य संवाद सहित कई शेक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान बालको को हिन्दी भाषा शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए शिक्षकों ने कहा कि हिन्दुस्तान का जितना प्रभुत्व बढ रहा है, उतना ही हिन्दी भषा का विस्तार बढता जा रहा है। दुनिया मे हिन्दुस्तान दूसरा सबसे बड़ा देश है, जहां 24 अधिकारिक भाषाएं बोली जाती है, जिनमें हिन्दी भाषा का स्थान सबसे व्यापक है। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक जितेन्द्र यादव, कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद थे। इसी प्रकार महात्मा गांधी विद्यालय व उच्च मा विद्यालय राहोली में भी हिन्दी दिवस पर बालसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य रामप्रसाद चौधरी, शिवानी सुगंधी, महिमा शर्मा, धनेश्वरी व सीमा सहित कई शिक्षक शिक्षिका व छात्र-छात्राएं मौजूद थे। इसी प्रकार शिवानी विद्या मंदिर वनस्थली, चतुर्भुजपुरा, जौधपुरिया, सुनारा व रामपुरा सहित सभी विद्यालय में हिन्दी दिवस मनाया गया।
3/related/default