माली (सैनी) समाज द्वारा आज 20 सितम्बर को जयपुर के सांगानेर में होगा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन*

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): माली (सैनी) समाज सांगानेर के तत्वाधान में आज 20 सितम्बर को जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। साथ ही सरकारी सेवाओं में चयनित प्रतिभाएं तथा खेल जगत में नाम रोशन करने वाले समाज के होनहार भी सम्मानित होंगे। कार्यक्रम संयोजक पूरण चंद माली ने बताया कि समारोह में लगभग 10 हजार से अधिक समाजजन भाग लेंगे। सभी के सहयोग से भोजन की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट कर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। इस मौके पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रेस वार्ता में कार्यक्रम संयोजक पूरणचंद माली, सह संयोजक अमित सैनी, हनुमान लाडका, मोहन सैनी, महेंद्र सैनी, मुकेश सैनी, राहुल सैनी, डॉ.दिनेश सैनी, राकेश सैनी, गुरु चरण सैनी, रामअवतार लाडका, लखन बागड़ी, शुभम सैनी, कृष्ण बागड़ी, गौरीशंकर, सुरेश, राजेंद्र, एडवोकेट खेमचंद सहित तमाम समाज के समाज बंधु मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!