झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महाराजा अग्रसेन शिक्षा एवं जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आज होगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है। अब तक ट्रस्ट के पास 200 से अधिक मेधावी और विशेष उपलब्धि वाली प्रतिभाओं के नाम आ चुके है। इस मौके पर ट्रस्ट के वार्षिक अधिवेशन का भी आयोजन किया जाएगा। महाराजा अग्रसेन मार्ग पर स्काउट गाइड मैदान के समीप स्थित अग्रसेन भवन में सुबह साढ़े नौ बजे से कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें ना केवल प्रतिभाओं का सम्मान होगा बल्कि ट्रस्ट की आगे की कार्य योजना को लेकर भी चर्चा होगी। कार्यक्रम में बतौर अतिथि झुंझुनूं कलेक्टर डॉ.अरूण गर्ग, पूर्व आईएएस कुंजबिहारी गुप्ता, आईपीएस माधव गुप्ता, अजमेर डिस्कॉम के एसई महेश टीबड़ा, स्टेट जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर उमेश जालान, सीकर एसडीएम निखिल पोद्दार, रजिस्ट्रार सहकारी समितियां विभा खेतान, आईटी के संयुक्त निदेशक घनश्याम गोयल, प्रवासी उद्योगपति रमाकांत टीबड़ा, वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति जयपुर कन्हैया लाल पोद्दार, सूरजगढ़ चेयरमैन पुष्पा सेवाराम गुप्ता, मुकुंदगढ़ चेयरमैन मनीष चौधरी, ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी जयपुर निवासी राधेश्याम ढंढारिया एवं ट्रस्टीज सहित अग्र समाज की अनेक अग्र विभूति उपस्थित रहेगी।
कार्यक्रम संयोजक डॉ.डीएन तुलस्यान एवं सीए सौरभ रिंगसिया ने बताया कि अब तक लगभग 200 बच्चों के नाम आ चुके है, जिनके मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट बनवाए जा रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह साढ़े नौ से साढ़े दस बजे तक पंजीयन एवं नाश्ता होगा। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा, जो दो बजे तक चलेगा। कार्यक्रम समापन पर दोपहर भोज (अग्र प्रसाद) का आयोजन भी रखा गया है।
*डॉ.अग्रवाल व टीबड़ेवाला को दिया जाएगा अग्रसेन शिक्षा अनुरागी सम्मान*
ट्रस्ट अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता भोड़कीवाला, सचिव एडवोकेट श्रवण केजड़ीवाल व कार्यक्रम के मुख्य सलाहकार प्रो.केएम मोदी ने बताया कि इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर के कुलगुरु डॉ.सुरेश कुमार अग्रवाल एवं सेठ श्रीनेतराम मघराज महिला कालेज झुंझुनूं के भामाशाह विश्वनाथ टीबड़ेवाला को अग्रसेन शिक्षा अनुरागी सम्मान से नवाजा जाएगा।
*कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण*
समारोह का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर दिखाया जाएगा, जिसका लिंक सोशल मीडिया पर शेयर होगा, जिसके माध्यम से स्थानीय एवं प्रवासी सभी अग्रबन्धु लाइव प्रसारण अपने मोबाइल एवं टीवी पर देख सकेंगे।
*आयोजन की पूर्व तैयारियों में लगी है ये टीम*
कार्यक्रम को भव्य एवं गरिमामय रूप से संपन्न कराने के लिए आयोजन मंडल के राधेश्याम ढंढारिया जयपुर, ताराचंद गुप्ता, श्रीकांत मुरारका नवलगढ़, एडवोकेट श्रवण केजड़ीवाल, निर्मल मोदी, प्रो.केएम मोदी चिड़ावा, डॉ.डीएन तुलस्यान, रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, सुरेश कानोडिया खेतड़ी, रामस्वरूप देवड़ा मंडावा, संतोष हाकिम मलसीसर, रतनलाल लाठ मलसीसर, नवल किशोर गोयल सुलताना, अनिल बिरोलिया नवलगढ़, मनोज कुमार गुप्ता सिंघाना, मनोज डाबड़ीवाला पिलानी, मुरारीलाल मुरारका मुकुंदगढ़, राजीव क्याल बिसाऊ, सीए पवन केडिया, रमेश बाछुका चिड़ावा, रमेश सर्राफ धमोरा, बृजेश शाह खेतड़ी, महेश खैराड़ी उदयपुरवाटी, सुरेश शाह सूरजगढ़, सुशील रूंगटा मंड्रेला, सीए सौरभ रिंगसिया, अंकित चुड़ैलेवाला, आकाश अग्रवाल, अभिषेक सर्राफ, दिव्यांशु टेकड़ीवाल, गोपाल जालान, केतन गाडिया, माधव तुलस्यान, मोहित अग्रवाल, वैभव मोदी, अंकित पोद्दार, राहुल जालान, रोहित टीबड़ा, सचिन झुंझुनूंवाला, योगेश खंडेलिया, एडवोकेट आशीष केजड़ीवाल, एडवोकेट आशीष कानोडिया, हरिश तुलस्यान, परमेश्वर हलवाई, कैलाश चंद्र सिंघानिया, सीए आयुष गुप्ता, सीए नितिन गुप्ता, सीए मनीष मित्तल, सीए भवानी शंकर मोदी एवं सीए प्रशांत तुलस्यान सहित अन्य अग्रबंधु कार्यकर्ता प्रयासरत हैं।