राष्ट्रीय समाज गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए दौसा के कवि कृष्ण कुमार सैनी

AYUSH ANTIMA
By -
0


दौसा (श्रीराम इंदौरिया): समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में ग्रेटर नोएडा, उत्तरप्रदेश की पीआईआईटी कॉलेज के ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम के मुख्यातिथि नोएडा एडीएम बच्चू सिंह एवं विशिष्ट अतिथि आईएएस रविन्द्र कुमार, मुख्य संरक्षक डॉ.भरत सिंह रहे। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.जितेन्द्र बच्चन ने बताया कि समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर शहर की मारुति कॉलोनी, निवासी कवि कृष्ण कुमार सैनी सामाजिक कार्यकर्ता एवं साहित्यकार को राष्ट्रीय समाज गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। दौसा से सम्मानित होने वाली प्रतिभाएं कवि कृष्ण कुमार सैनी, संदीप छीपा सामाजिक कार्यकर्ता, सूरज सिंह महावर आर्टिस्ट सम्मिलित है। 
इस सम्मान समारोह में देश की 72 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सैनी को सम्मान मिलने पर सभी सामाजिक एवं साहित्यिक संस्थाओं ने खुशी जताई और बधाईयां प्रेषित की।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!