लायंस क्लब बहरोड़ का भव्य पदस्थापना समारोह "सेवायतन" संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0

बहरोड़: लायंस क्लब बहरोड़ की वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी का पदस्थापन समारोह बहरोड़ में एक निजी होटल में देर शाम संपन्न हुआ, जिसमें सभी नवीन पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम संयोजक लायन शिव शंकर गुप्ता ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर कोटपूतली-बहरोड़ ओम प्रकाश सहारण, पदस्थापन अधिकारी प्रांतपाल पीएमजेएफ लायन सुधीर वाजपेई, मुख्य वक्ता सह प्रांतपाल प्रथम लायन आशुतोष वशिष्ठ रहे। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं जरूरतमंद परिवारों को तीन बड़े राशन किट प्रदान कर तथा लायन डॉ.अर्चना श्रृंगी द्वारा ध्वज वंदना एवं राष्ट्रगान का पाठ कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की गई। सर्वप्रथम क्लब सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में पधारे लायंस क्लब बहरोड़ रॉयल, लायंस क्लब बहरोड़ किंग्स, लायंस क्लब बहरोड़ केसरी, लियो क्लब बहरोड़, लायंस क्लब अलवर, लायंस क्लब भिवाड़ी के सदस्यों का माला एवं उपरणा ओढ़ाकर एवं उपहार प्रदान कर स्वागत किया गया, तत्पश्चात पदस्थापन अधिकारी प्रांतपाल पीएमजेएफ लायन सुधीर वाजपेई ने लायन पमित यादव को अध्यक्ष, लायन महेश पारीक को सचिव, लायन उमेश लवानिया को कोषाध्यक्ष, लायन अनिल जांगिड़, लायन अशोक अग्रवाल, लायन डॉ.विजय मंडोवरा को निदेशक, लायन डॉ.रतन लाल यादव, लायन किशन लाल अग्रवाल, एमजेएफ लायन शिव हरि सैनी को उपाध्यक्ष, टेल ट्विस्टर लायन रामपाल कुमावत, लायन जय सिंह शर्मा को टेमर, मेंबरशिप कमेटी चेयरमैन लायन सुशील अग्रवाल, सह चेयरमैन लायन महेश यादव, सदस्य अशोक खंडेलवाल, लियो एडवाइजर एमजेएफ लायन सत्य नारायण अग्रवाल को पद की शपथ दिलाई एवं लायंस क्लब की अवधारणा अनुसार पिछली कार्यकारिणी के कार्यों का अनुसरण कर और अधिक ऊर्जा के साथ सेवा कार्यों को करने के निर्देश दिए, साथ ही जोन चेयरपर्सन लायन केपी यादव ने नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में क्लब के नए सदस्यों में लायन रविदत्त शर्मा, लायन राकेश गुप्ता एवं लायन अमन यादव को भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष लायन बृजराज सिंह चौहान एवं सचिव लायन अनिल जांगिड़ द्वारा उनके कार्यकाल में किए गए सेवा कार्यों से सदन को अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि ओम प्रकाश सहारण ने लायंस क्लब बहरोड़ द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि देश में विपत्ति के समय मानवता की सेवा में लायंस क्लब सदैव अग्रणी रहता है जो कि प्रशंसनीय है एवं किसी भी सेवा कार्य में प्रशाशन की आवश्यकता पड़ने पर पूर्ण मदद का आश्वाशन दिया। कार्यक्रम में चार्टर अध्यक्ष डॉ.सुरेंद्र यादव, लायन महेश जैन, लायन कमल शर्मा, लायन राज कुमार जिंदल, लायन डॉ.जेआर राव, लायन योगेंद्र राघव, लायन उमेश शर्मा, लायन गौतम गुप्ता, लायन अनिल अग्रवाल, लायन शालिनी सैनी, लियो अध्यक्ष विनय गुप्ता सहित सैकड़ों अतिथि एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन लायन प्रोफेसर हरि प्रसाद अग्रवाल एवं पूर्व रीजन पर्सन लायन मनोज शर्मा ने किया, धन्यवाद लायन शिव शंकर गुप्ता ने जताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!