श्री कल्लाजी महाराज का सामूहिक जन्मोत्सव मुख्य शक्ति पीठ रंदेला में सम्पन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0

डूंगरपुर (श्रीराम इंदौरिया): अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय द्वारा आयोजित श्री कल्लाजी महाराज का सामूहिक जन्मोत्सव आयोजन कल्लाजी मुख्य धाम रंदेला के पीठाधीश्वर महंत शंभूसिंह राठौड़, गातोड़ जी मुख्य धाम पीठाधीश्वर महंत मोहन लाल शर्मा के सानिध्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत महेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में श्री कल्लाजी मुख्य धाम शक्तिपीठ रंदेला में संपन्न हुआ। प्रति वर्ष अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय तीन बड़े सम्मेलन का आयोजन करता है, जिसमे से एक कल्लाजी जन्मोत्सव मिलन समारोह समस्त गादीपतियो एवं भक्तों की उपस्थिति में कल्लाजी मुख्य धाम रंदेला सलूम्बर में आयोजित किया गया। जिसमे रंदेला मुख्य धाम के गादीपति महंत महेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा श्री कल्लाजी महाराज को केसर कसूम्बा का भोग धरा कर गेमर पूजन कर आरती की गई एवं नजराना भेट किया गया, भजन कीर्तन किये गए। सम्मेलन में बड़ी संख्या में दूर दराज से संतो भक्तो ने भाग लिया, साथ ही अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के रजिस्ट्रेशन (पंजीयन) को पुनः नवीनीकरण करवाकर सामूहिक घोषणा की गई। साथ ही सम्प्रदाय संबंधित कई गतिविधियों पर चर्चा, आगामी आने वाले आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई एवं सभी से संप्रदाय के संविधान एवं नियमावली का पालन करते हुए सभी गादीपतिओ को एक जाजम पर बैठने का आवाहन किया गया। सम्मेलन में कल्लाजी महाराज के नाम पर आडंंबर कर भक्तो को छल करने वाले एवं कल्लाजी महाराज की छवि खराब कर लोगो में गलत भ्रान्तियां फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्णय लिए गए। अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय की और से दोनों मुख्य शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर एवं अध्यक्ष महोदय का साफा पहनाकर स्वागत सत्कार एवं अभिनन्दन किया गया। साथ ही सम्प्रदाय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी, जिला एवं तहसील कार्यकारिणी के विस्तार हेतु आगामी 29 अगस्त 2025 को बेणेश्वर धाम पर एक बड़ी बैठक का आयोजन किया जाना निर्धारित किया गया। सम्मेलन में राजस्थान के डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, पाली, चितोड़गढ़ के साथ ही मध्यप्रदेश, गुजरात सहित कई राज्यों के गादीपति, कोतवाल, संत, महंत भक्तगण आदि अपनी पारंपरिक वेशभूषा धारण कर पधारे, सभी ने एक दूसरे को श्री कल्लाजी जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए अपने विचार व्यक्त किये एवं भोजन प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!