चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कस्बे के पुरानी बस्ती में जरूरतमंद प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व दिव्यांग विद्यार्थियों की मानवीय सेवार्थ काम कर रहे सामाजिक संगठन अम्बेडकर शिक्षा समिति द्वारा संचालित अम्बेडकर बुक बैंक से कस्बे के वार्ड न. 5 की जरूरतमंद प्रतिभाशाली छात्रा भावना सोलंकी की मांग पर समिति ने नीट की तैयारी करने हेतु लगभग 3500/₹ लागत का एक पुस्तकों का सैट प्रदान किया गया। समिति के संरक्षक रोहिताश मेहरानिया ने बताया कि छात्रा ने कक्षा 12वी बायो विषय से 96% से पास की है, जो नीट की तैयारी करने योग्य है। ऐसी प्रतिभाओं का समिति हर सम्भव सहयोग करती रहेगी, साथ ही सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें लाभ दिलाने का प्रयास करती है। उन्होंने भावना सोलंकी को राज्य सरकार की मुख्यमंत्री अनुप्रिति कोचिंग योजना, इंस्पायर्ड अवार्ड, कालीबाई भील स्कूटी योजनाओं की जानकारी प्रदान कर आवेदन करने की सलाह दी। इस अवसर पर समिति सचिव सीताराम पंवार ने भामाशाहो से संगठन का सहयोग करने का आग्रह किया ताकि जरूरतमंद प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सम्बल मिल सके।
अम्बेडकर शिक्षा समिति ने दी नीट की तैयारी हेतु पुस्तके: जरूरतमंद प्रतिभाओं को मिलेगा सम्बल
By -
August 23, 2025
0
Tags: