जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच नेपाल के बोर्ड सलाहकार में नियुक्त प्रमुख सलाहकार धर्म गुरू लामा घ्याचो रिम्पोछे को सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करने व आज के युग में धर्म अध्यातम और मानवता के उत्थान हेतु बौद्ध धर्म गुरू के अद्वितीय योगदान तथा बौद्ध धर्म के साथ-साथ सनातन संस्कृति व भारत की प्राचीन सभ्यता को बढावा देने पर अन्तर्राष्ट्रीय सप्त ऋषि अखाड़ा परम पूज्य जगतगुरू एवं संस्थापक स्वामी ऋषिवर सच्चिदानंद बालप्रभु जी महाराज द्वारा वृन्दावन की पवित्र भूमि पर 28 अगस्त को पटाभिषेक समारोह में जगतगुरू अलंकरण से उपाधि प्रदान करेंगें। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के मुख्य सलाहकार डॉ.कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म नेपाल ने बताया कि नेपाल राष्ट्र के पहले बौद्ध धर्म गुरू है, जिनको जगतगुरू की उपाधि से अलंकृत किया जा रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय सप्त़ऋषि अखाड़ा के महामण्डलेश्वर शिवम जी महाराज ने बौद्ध धर्म गुरू लामा घ्याचो रिम्पोछे को आमन्त्रण भेजकर वृन्दावन की पवित्र भूमि पर आमन्त्रित किया है। बौद्ध धर्म गुरू को उच्चतम सम्मान मिलने पर अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के सभी सदस्यो द्वारा खुशी प्रकट की गई। जगतगुरू की उपाधि के पश्चात नेपाल राष्ट्र के बौद्ध धर्म गुरू की भारत के सभी राज्यो में यात्राऐ निकाली जायेगी।
अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के बोर्ड सलाहकार सदस्य नेपाल राष्ट्र के बौद्ध धर्म गुरू को मिलेगा जगतगुरू सम्मान
By -
August 12, 2025
0
Tags: