अशोक गहलोत के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे गुड व फल

AYUSH ANTIMA
By -
0

बानसूर (रमाकान्त शर्मा): पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सैनी समाज व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजकीय उप जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए व श्री गिरधर गौशाला में गौ माताओं के लिए गुड़ व हरे चारे की सवामणी की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी। इस मौके पर राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अजय यादव, मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, एडवोकेट प्रदीप यादव, विजय सैनी, मादाराम सैनी, राम अवतार सैनी, पार्षद अशोक सैनी, राजू सैनी, राजाराम सैनी, राकेश सैनी, अमर सिंह सैनी, गोविंद सैनी और मामराज सैनी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!