पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला स्कूल पिलानी में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रार्थना सभा में सहयोगी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सहयोगी कर्मचारियों के समर्पण और परिश्रम का सराहनीय उल्लेख किया गया। उनके योगदान को स्वीकार करते हुए, उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की गई। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा भी अपने विद्यालय के सहयोगी कर्मचारियों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम द्वारा न केवल कर्मचारियों के समर्पण का सम्मान किया गया, बल्कि विद्यालय समुदाय के लिए भी एक महत्वपूर्ण संदेश प्रस्तुत किया गया। इससे विद्यार्थियों में समाज के श्रमिकों के द्वारा किए जा रहे श्रम के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ी और समर्पित और मेहनती कर्मचारियों के प्रति आदर बढ़ा। विद्यालय के प्राचार्य धीरेंद्र सिंह एवं प्रधानाध्यापक एसपी आनंद ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय समुदाय में सम्मान, सहयोग, और साझेदारी की भावना मजबूत होती है। प्राचार्य द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के महत्वपूर्ण आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया ।
समर्पित सेवाओं का सम्मान: अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सहायक कर्मचारियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित
By -
May 01, 2025
0
Tags: