मंडावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पुजारी सेवक महासंघ (रजि) की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महासंघ के जिलाध्यक्ष विनोद पुजारी ने महासंघ के संयोजक महेश बसावतिया व जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र पाटोदा की अनुशंसा व प्रदेश उपाध्यक्ष गुलज़ारी लाल शर्मा के निर्देशानुसार पर विष्णु पुजारी को मंडावा तहसील के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर प्रदेश उपाध्यक्ष गुलज़ारी लाल शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महासंघ के क्रियाकलापों पर विचार रखे कि मंदिर माफी की जमीन दबंगों से मुक्त करवाना, मंदिर पुजारियों को मासिक मानदेय व पुजारी प्रोटेक्शन बिल पास करवाना, जिससे जीण माता मंदिर जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो ।
विष्णु पुजारी बने पुजारी सेवक महासंघ (रजि) के मंडावा तहसील अध्यक्ष
By -
April 11, 2025
0
Tags: