हिसार/हरियाणा: भारतीय जनता पार्टी ने बरवाला विधानसभा क्षेत्र बरवाला के मंडल पदाधिकारी की सूची जारी की है। इस सूची में प्रमुख समाज सेविका एवं पत्रकार नवप्रीत कौर शाह को भाजपा बरवाला मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नवप्रीत कौर शाह को यह जिम्मेदारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, जिला प्रभारी दीपक शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, बरवाला मंडल अध्यक्ष मोनू संदूजा ने सौंपी है। सभी ने उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पत्रकार नवप्रीत कौर शाह ने अपनी इस नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे बखूबी निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों का जन-जन तक प्रचार करेंगे और अपने पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगी। बता दें कि नवप्रीत कौर शाह पत्रकारिता के साथ-साथ समाजसेवा के कार्यों में भी अग्रणी रहती है, वहीं वे भाजपा की नीतियों के प्रचार-प्रसार करने में जुटे हुए हैं। भाजपा ने उनकी पार्टी के प्रति समर्पित भावना को देखते हुए उन्हें बरवाला मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी: नवप्रीत कौर शाह को बरवाला मंडल उपाध्यक्ष पद पर किया नियुक्त
By -
April 28, 2025
0
Tags: