राजस्थान उत्तर पूर्व प्रांत की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

AYUSH ANTIMA
By -
0

जयपुर (योगेश शर्मा): भारत विकास परिषद राजस्थान उत्तर पूर्व प्रांत के सत्र 2025-26 के लिए नवगठित प्रांतीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम, भारत विकास परिषद भवन जयसिंहपुरा जयपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम माँ भारती व स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व वंदे मातरम् राष्ट्रीय गीत गायन के साथ प्रारम्भ हुआ। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री दुर्गा दत्त शर्मा ने  रणवीर सिंह त्यागी को प्रांतीय अध्यक्ष, दिनेश कुमार गोयल को प्रांतीय वित्त सचिव, प्रांतीय संयोजकों को दायित्व ग्रहण कराया। इसके साथ राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन सचिव अशोक मित्तल ने प्रकल्प प्रमुखों एवं जिले के संयोजकों को दायित्व ग्रहण कराया। कार्यक्रम में जयपुर उत्तर पूर्व प्रांत के सभी शाखाओ के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयोजिका महिला सहभागिता, अन्य दायित्व धारियों, ज़िलों के समन्वयक, सह समन्वयक आदि ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रांतीय अध्यक्ष रणवीर सिंह त्यागी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी एवं नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ संस्कार व सेवा के कार्य करने का आव्हान किया। मीडिया प्रभारी योगेन्द्र गुप्ता ने बताया कि वरिष्ठ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचारक कैलाश शर्मा ने अपने मार्गदर्शन में अहिल्या बाई द्वारा लोक हित में किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला तथा इससे प्रेरणा लेने को आज की आवश्यकता बताई। राष्ट्रीय महामंत्री दुर्गा दत्त शर्मा ने सभी का प्रभावी मार्गदर्शन किया।
राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!