जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृष्णा चैरिटेबल फाउन्डेशन द्वारा बढ़ती हुई भयंकर गर्मी को देखते हुए पशु पक्षियों के लिए एक विशेष अभियान परिंदों के लिए परिंडे का अभियान की शुरुआत की। कृष्णा चैरिटेबल फाउन्डेशन के संस्थापक अन्नपूर्णा सोनी और राजेश वशिष्ठ ने बताया कि संस्था द्वारा हर वर्ष बेजुबान पशु पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करती है और इसी क्रम में इस बार एक विशेष जागरूकता अभियान रखा है, जिसके अनुसार जो भी ज्यादा से ज्यादा परिंडे लगाएगा और दूसरों को भी लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए अच्छा संदेश देगा, उसमें से चयनित व्यक्ति को संस्था द्वारा एक विशेष सम्मान उपहार दिया जायेगा। इसका मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित करना है।
3/related/default