संदीप पारीक के नेतृत्व में मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस

AYUSH ANTIMA
By -
0

पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी ब्लाक के  ग्राम मोरवा में भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं स्वच्छ भारत अभियान जिला सह संयोजक संदीप पारीक के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का  46वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संदीप पारीक ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, जो केवल सत्ता के लिए नहीं बल्कि सिध्दांतों की राजनीति करती रही है। भाजपा स्थापना हुई थी तब राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय राजनीति के भामाशाह अजातशत्रु स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई थे। भारतीय जनता पार्टी को खड़ा करने के लिए अटल बिहारी वाजपेई ने बहुत संघर्ष किया था।‌ जिला उपाध्यक्ष संदीप पारीक ने स्थापना दिवस पर शपथ दिलाते हुए अधिक से अधिक मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर नवीन जांगिड़, राकेश शर्मा, विजेंद्र पारीक, छगन सिंह शेखावत, नरेश सिंह शेखावत, अशोक पारीक, जीवराज सिंह, अमर सिंह शेखावत, प्रदीप जांगिड़, प्रकाश शर्मा, शिव प्रसाद, करण सिंह, शिवलाल, राजेश सिंह, दिलीप सिंह आदि उपस्थित थे ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!