लीखवा में मनाया जायेगा परशुराम जन्मोत्सव

AYUSH ANTIMA
By -
0

पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भगवान नारायण के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव लीखवा के "नारायण कृपा" में  29 अप्रेल को धूमधाम से मनाया जाएगा। कैलाश व्यास लीखवा ने बताया कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव को लीखवा के समस्त पारीक समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर महाआरती, दीपोत्सव, सामाजिक कुरीतियां के निवारण पर परिचर्चा, गौसेवा व प्रसाद वितरण आदि कार्यक्रम किए जायेंगे। जन्मोत्सव कार्यक्रम में समाज के अनेक प्रबुद्धजन भाग लेंगे तथा सभी विप्रजनों को भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!