बानसूर: कस्बे के नारायणपुर रोड स्थित परशुराम भवन में ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान परशुराम भवन से विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान बैंड बाजे के साथ भगवान परशुराम की झांकी, राधा कृष्ण, राम दरबार व शिव पार्वती की मनमोहक झांकी निकाली गई। ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लाटा ने बताया कि भगवान परशुराम शोभायात्रा मे कस्बेवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। वहीं राधा कृष्ण, शिव पार्वती की झांकियों ने भी सभी का मन मोह लिया। समाज के लोगो द्वारा जगह जगह पर यात्रा के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। इस दौरान भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज एकजुट होकर समाज को आगे लेकर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर गजेंद्र ज्ञानपुरीया, ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष रमेश शर्मा, अरविंद कुमार शर्मा, अजय शर्मा, गिरधारी लाल ढांचौलिया, सज्जन मिश्रा, शशिकांत बोहरा, महेश ढांचोलिया, जयप्रकाश शर्मा, रामानंद दीक्षित, पीयूष पुरोहित, सुभाष जोशी सहित ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
3/related/default