डूंगरपुर (श्रीराम इंदौरिया): चैत्र नवरात्री पूर्णिमा के पर्व पर माँ आशापुरा कल्याण गातोड़ पूर्वज धाम बिछिवाडा में 23वां पाटोत्सव अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत महेंद्र सिंह चौहान के सानिध्य में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बिछिवाडा धाम पर तीन दिवसीय आयोजन में ब्राह्मणो एवं आचार्यो द्वारा धार्मिक अनुष्ठान किये गए। जिसमे गणपति पूजन, आवाहित स्थापित देव पूजन, स्थापित देवताओ का पूजन, शतचंडी एवं महारुद्रा महायज्ञ, होमात्मक लघुरूद्र हवन, हनुमान मारुती यज्ञ पूर्णाहुति सम्पन्न हुए। जिसमे मेवाड़ सूरजकुण्ड धाम के पूज्य संत श्री अवधेशानंद महाराज, जैन दिगंबर संत निर्भय सागर महाराज, गातोड़ जी मुख्य धाम विरुपुरा के पीठाधीश्वर महंत मोहन लाल शर्मा का सानिध्य आशीर्वाद प्राप्त हुआ, साथ ही बड़ी संख्या में अखिल भारतीय भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के संत महंत गादीपति भक्तगण सम्मिलित हुए। रात्रि में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। धाम पर राजस्थान सहित गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के भक्तगण सम्मिलित हुए।
माँ आशापुरा कल्याण गातोड़ पूर्वज धाम बिछिवाडा में 23वे पाटोत्सव पर शतचंडी महायज्ञ पूर्णाहुति सम्पन्न
By -
April 13, 2025
0
Tags: