निवाई (लालचंद सैनी): शनि अमावस्या पर शिवाजी पार्क के समीप स्थित शनिदेव मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। मंदिर पुजारी पं.राधेश्याम शर्मा ने बताया कि शनिवार व अमावस्या का एक साथ योग बनने के कारण शनि मंदिर में कई धार्मिक आयोजन किए गए। उन्होंने बताया कि सुबह 6 बजे से सायं 4 बजे तक भगवान शनिदेव की निज मूर्ति का तेलाभिषेक करने के लिए शनि भक्तों का तांता लगा रहा। शाम को 4 बजे बाद भगवान का विशेष श्रृंगार कर फूल बंगला झांकी सजाई गई। शनि अमावस्या की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को संपूर्ण रात्रि भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भजन गायकों ने भगवान शनि देव की महिमा का वर्णन किया।
शनि अमावस्या पर सुबह से शाम तक शनिदेव का श्रद्धालुओं ने किया तेलाभिषेक, शुक्रवार की रात हुई भजन संध्या
By -
March 29, 2025
0
Tags: