अलवर (मनीष अरोडा़): रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने जनता दुख दर्द सुने व कुछ प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया। रामगढ़ कस्बे के गुरुद्वारे के सामने भाजपा विधायक सुखवंत सिंह ने जनसुनवाई केंद्र पर आमजन की जनसमस्याएं सुनी। जिनमें बिजली, पानी, सड़क, लाइट लगवाने, अन्नपूर्णा रसोई खुलवाने, ललांवडी गांव में सड़क निर्माण, चिकित्सा संबंधित समस्याएं, शिक्षा से संबंधित अन्य कई समस्याओं से आए करीब 52 आवेदन प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संदर्भ में रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने मौके पर कई जन समस्याओं को दिसंबर में तत्काल संबंधित अधिकारियों को फोन करके उनका समाधान कराया। जनसुनवाई के दौरान विधायक के समक्ष बिजली, पानी, शिक्षा के अलावा परिसीमन की भी कई मुख्य मांगे रखी गई, जिसके लिए विधायक सुखवंत सिंह ने समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद सैनी, बृज बिहारी चौधरी, भगवान सैनी, बाली प्रजापत, गगनदीप सरदार, बाबू लाल प्रजापत, दिनेश यादव, नीरज शर्मा, पूर्व डायरेक्टर पंचायत समिति रामगढ़, विजय शेखावत, नीरज शर्मा, रामजी लाल यादव, बगड़ राजपूत सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने जनता के सुने दुख दर्द, कुछ समस्याओं का किया मौके पर निस्तारण
By -
March 29, 2025
0
Tags: