भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी व दीपमाला का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
1 minute read
0
ads banner

कोटपूतली (रमेश बंसल मुन्ना): अखिल भारतीय साहित्य परिषद ईकाई कोटपूतली द्वारा कस्बे के कोट प्लाजा में भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी व दीपमाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नववर्ष के महत्व पर व्याख्यान एवं कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता प्रांत अध्यक्ष डॉ.ओमप्रकाश भार्गव ने भारतीय नव संवत्सर की प्रामाणिकता व वैज्ञानिकता पर विचार प्रस्तुत करते हुए इसे विश्व का सर्वश्रेष्ठ नव वर्ष बताया। कवि मुकेश अग्रवाल ने भारतीय नववर्ष का आधुनिक महत्व बताते हुए अपनी रचना प्रस्तुत की। कवि गुरुदयाल भारती, महेश जिज्ञासु एवं युवा कवयित्री नेहा शर्मा ने वीर रचना प्रस्तुत कर वीरता का वातावरण बना दिया। इस अवसर पर जयप्रकाश कोटिया, रजनीकांत, अनीता मिश्रा, अनीता भटनागर, बीना, लाजवंती, नीरू सैनी, प्रमोद गुप्ता, रामनिवास बायला आदि कवियों ने अपनी श्रेष्ठ प्रस्तुतियां दी। काव्यात्मक सरस्वती वंदना लाजवंती अग्रवाल व संतोष भार्गव ने प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। परिषद गीत राहिल सैनी ने प्रस्तुति दी। उपाध्यक्ष दुर्गाप्रसाद मिश्रा ने भाव विभोर करने वाली कहानी प्रस्तुत की व आभार व्यक्त किया। संचालन महेश स्वामी एवं राहिल सैनी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान शिव प्रकाश शर्मा, बाबूलाल जाट, योगेन्द्र यादव, देवराज कुमावत, भूपेंद्र सोनी, नवनीत शर्मा, राजेश रावत, रोशन लाल सैनी, नीरू सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम पश्चात अग्रसेन तिराहे पर दीपमाला कार्यक्रम का शुभारंभ डीएसपी राजेंद्र बुरडक़ ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। तिराहे पर सभी साहित्यकारों ने द्वीप प्रज्जवलित कर नववर्ष का स्वागत किया एवं आमजन को शुभकामनाएं दी।
ads banner

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!
Today | 19, June 2025