जयपुर: अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव शर्मा ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं शिक्षामंत्री मदन दिलावर से मांग की है कि कर्मचारी चयन बोर्ड ने अध्यापक भर्ती 2022 लेवल-2 मे विभिन्न विषयो की अंतिम आंसर की एवं परिणाम को भर्ती पूर्ण होने के एक साल उपरांत पुनः संशोधित किया है। उक्त कार्य के कारण एक साल पूर्व से चयनित एवं राजकीय सेवा मे अपनी सेवा दे रहे 1260 के आसपास चयनित कार्मिको पर राजकीय सेवा से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। पिछले 16 माह से राजकीय सेवा मे कार्यरत अध्यापको को नौकरी से बाहर किये जाने से उनके परिवार को सामाजिक क्षति होंगी। ब्राह्मण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव शर्मा ने कहा कि किसी भी कार्यरत अध्यापक को किसी भी कारण से राजकीय सेवा से बाहर नहीं किया जाए, छाया पद स्वीकृत करवाकर चयनित शिक्षकों को न्याय दिलाया जाये।
अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि) ने की मांग: अध्यापक भर्ती लेवल 2 मे 1260 छायापद स्वीकृत किये जायें
By -
February 22, 2025
0
Tags: