पिलानी : अटल भाजपा सहयोगी मंच राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया व महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट मोनिका रिया चौधरी के निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष विष्णु शर्मा (काजड़ा) की अनुशंषा पर भंवरी शेखावत को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष झुंझुनू नियुक्त किया गया। भंवरी शेखावत पूर्व में भाजपा महिला मोर्चा में भी पदाधिकारी रही है।
भंवरी शेखावत ने अटल भाजपा सहयोगी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद पाण्डेय, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एड.मोनिका रिया चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्योजी लाल शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री भागीरथ पिलानिया, प्रदेश प्रवक्ता व जिलाध्यक्ष झुंझुनू विष्णु शर्मा (काजड़ा) एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया और ईमानदारी के साथ मंच के साथ काम करने का भरोसा दिलाया। भंवरी शेखावत के पति एडवोकेट सुरेंद्र सिंह शेखावत एवं अन्य परिवार और साथियों ने इस अवसर पर खुशी जाहिर की।