बीकानेर (मुकेश रामावत): मां करणी की पावन नगरी बीकानेर में चल रही श्री करणी कथा के दूसरे दिन बुधवार को भक्ति और आस्था का अनूठा नजारा देखने को मिला। करणी माता इंद्र बाईसा मंदिर के पास बी सेक्टर, सादुलगंज में आयोजित कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथावाचक आरती रांकावत ने दूसरे दिन मां करणी के विवाह प्रसंग का विस्तृत और भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने विवाह से जुड़े धार्मिक और आध्यात्मिक प्रसंगों को सरल शब्दों में समझाया। विवाह से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सुनकर पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। श्रद्धालुओं ने एकाग्र मन से कथा का श्रवण किया। बीच-बीच में "जय मां करणी" के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि श्री करणी कथा का आयोजन 21 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है। कथा का समापन 23 जुलाई को होगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक कार्यक्रम रखे गए हैं। कथा स्थल पर व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
श्री करणी कथा के दूसरे दिन विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन, भक्तिभाव में डूबे श्रद्धालु
By -
July 23, 2026
0
Tags: