राज्य विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने की राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष से मुलाकात

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): फेडरेशन ऑफ पेंशनर्स ऑफ द स्टेट यूनिवर्सिटीज ऑफ राजस्थान के एक प्रतिनिधिमंडल ने डॉ.अरुण चतुर्वेदी, अध्यक्ष, राजस्थान वित्त आयोग से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से उन्हें विस्तारपूर्वक अवगत कराया तथा उनके संभावित समाधान पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से पेंशनर्स की पेंशन निर्धारण (फिक्सेशन) से संबंधित समस्याओं तथा इस विषय में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अब तक अनुपालन न होने की जानकारी दी। यह भी बताया गया कि विश्वविद्यालय एवं राज्य सरकार द्वारा दायर समीक्षा याचिकाएं निरस्त हो जाने के बावजूद आदेशों का क्रियान्वयन अभी तक लंबित है। डॉ.अरुण चतुर्वेदी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि वे इस विषय में संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर सकारात्मक कार्रवाई करेंगे तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रो.बीडी रावत (संयोजक), प्रो.सोमदेव (अध्यक्ष), प्रो.राजीव सक्सेना (महासचिव) एवं प्रो.राजीव शर्मा शामिल थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!