इच्छा पूर्ण बालाजी मंदिर प्रांगण में कंबल वितरण समारोह आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सेठ मोतीलाल कॉलेज स्टेडियम के पास मंड्रेला रोड स्थित इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गिरदावर शिव शंकर महमियां, वशिष्ठ शर्मा, महावीर सिंगोदिया, राजेंद्र लालपुरिया, राम अवतार शर्मा, रतन लाल शुक्ला, मोहनलाल कुल्हरी, संजय शुक्ला, एडवोकेट रवि प्रकाश शुक्ला, मोहन पुरोहित, रामकरण सैनी, अजय व्यास, सुरेंद्र शर्मा प्रिंसिपल, सचिन शुक्ला, केशव शुक्ला, सोनू पुजारी, किस्तूर चंद रैगर, संजय शर्मा, शनि मंदिर पुजारी संजय भार्गव सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। पार्षद एवं इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर व चंद्रेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी चंद्र प्रकाश शुक्ला ने सभी का आभार जताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!