बीकानेर में कोहरा और शीतलहर हावी, जनजीवन की रफ्तार थमी

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। सोमवार को भी बीकानेर शहर और जिले में मौसम ने कोई राहत नहीं दी। सुबह से ही घना कोहरा और कड़ाके की शीतलहर छाई रही, जिससे पूरा इलाका कोहरे की मोटी चादर में लिपटा नजर आया। भारी कोहरे के चलते सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम रही और वाहन चालकों को लाइट जलाकर बेहद धीमी गति से सफर करना पड़ा।
शीतलहर के असर से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी, जिससे आमजन का घर से निकलना मुश्किल हो गया। ठंड से बचाव के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर हाथ तापते नजर आए, वहीं बाजारों में भी सुबह के समय सन्नाटा पसरा रहा।
कोहरे और ठंड का असर बुजुर्गों और कामकाजी लोगों पर भी साफ नजर आया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी कोहरे और शीतलहर का असर बने रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!