बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो का शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर, (सरजीत सिंह)। बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो का शुभारंभ मुख्य अतिथि भंवरजी कुलरिया एवं दीपक अग्रवाल (एमडी) बीकाजी ग्रुप के कर-कमलों से हुआ।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, डीआईजी जेल सुमन मालीवाल, जयचंद डागा, अशोक गुप्ता, एडीएम सिटी रमेश देव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठौर तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी की गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और बढ़ी।

यह एक्सपो बीकानेर एवं पश्चिमी राजस्थान के लिए व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा।
B2B (Business to Business) के माध्यम से उद्योगपतियों, निर्माताओं, थोक व्यापारियों और स्टार्ट-अप्स के बीच साझेदारी व निवेश को बढ़ावा मिलेगा, वहीं B2C (Business to Consumer) के तहत आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों एवं नई तकनीक से सीधे जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!