जयपुर: इंद्रलोक फाउंडेशन की ओर से आगामी 4 जनवरी को आयोजित होने वाले ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड समारोह को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन की डायरेक्टर इंद्रा बंसल द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई तथा पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। इस गरिमामय अवसर पर प्रसिद्ध प्रोड्यूसर एनके मित्तल को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में मशहूर फिल्म डायरेक्टर व अभिनेता मंज़ूर अली व को-एक्टर विजय लक्ष्मी तथा फिल्म “म्हारो श्याम” के सभी कलाकारों की उपस्थिति भी रही, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और अधिक बढ़ेगी। कार्यक्रम के दौरान इंद्रलोक फाउंडेशन के सहयोगी महेंद्र वर्मा, संस्था उपाध्यक्ष ललिता टाक, एसोसिएट मेंबर रमेश टाक भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए आगामी अवार्ड समारोह के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं प्रदान कीं। इंद्रलोक फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड समारोह समाजसेवा, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक बदलाव के लिए कार्य कर रहे व्यक्तियों को सम्मानित करने का एक सशक्त मंच सिद्ध होगा। संस्था का उद्देश्य समाज में प्रेरणादायक कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना और उनकी सेवाओं को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना है।
3/related/default