श्रीगंगानगर में आयोजित 15वीं राजस्थान सीनियर पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डिस्कस थ्रो में रजत पदक

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर, (सरजीत सिंह)। श्रीगंगानगर में आयोजित 15वीं राजस्थान सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी देवेन्द्र गहलोत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डिस्कस थ्रो (श्रेणी अनुसार) प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया।
प्रदेश भर से आए वरिष्ठ खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा में देवेन्द्र गहलोत ने शानदार खेल भावना एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

इस अवसर पर देवेन्द्र गहलोत ने बताया कि यह सफलता जिला कलेक्टर कार्यालय के निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन से संभव हो सकी है। उन्होंने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन के सहयोग से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!